eSIM क्या है? | What is eSIM?

eSIM क्या है? | What is eSIM?

eSIM एक डिजिटल सिम है जो फिजिकल फॉर्म में नहीं होता है, यह एक वर्चुअल सिम कार्ड होता है जो आपके फोन के चिप में रहता है वह भी डिजिटल फॉर्म में या यूं कहें तो यह एक सॉफ्टवेयर प्रोग्राम है जो की सिम कार्ड की तरह काम करता है। eSIM वो सारी सुविधाएं प्रदान करता है जो कि एक फिजिकल सिम से हमें मिलता है। eSIM कार्ड का एक फायदा यह है कि हम जब भी अपना सर्विस प्रोवाइडर चेंज करते हैं तो हमें किसी तरह की सिम कार्ड बदलने की जरूरत नहीं पड़ती नंबर बदलने की जरूरत नहीं पड़ती और हम आसानी से अपना सर्विस प्रोवाइडर बदल सकते हैं, और इसी तरह के कई फायदे हैं जो कि इस आर्टिकल में हम विस्तार से जानेंगे।

अगर आप एक स्मार्टफोन या स्मार्ट वॉच यूजर है तो आपने कभी न कभी भी eSIM कार्ड के बारे में जरूर सुना ही  होगा, भविष्य में आने वाले अधिकतर फोन और स्मार्ट वॉच में eSIM का उपयोग होता हुआ दिखाई देगा और वर्तमान में कई कंपनियां जैसे कि एप्पल और सैमसंग इत्यादि कंपनियां अपने स्मार्टफोन और स्मार्ट वॉच में सिम कार्ड  सुविधाएं प्रदान कर भी रही हैं.

eSIM का फुलफॉर्म है (Embedded Subscriber Identity Module). यह आपके स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच और टेबलेट आदि में उपयोग होने वाला एक डिजिटल सिम है। अगर आपका डिवाइस eSIM पे काम करता है तो आपको अपने डिवाइस में सिमकार्ड स्लॉट देखने को नहीं मिलेगा, इसका एक फायदा यह है की यह डिवाइस में इस्तेमाल होने वाले बहुत ही कीमती सिमकार्ड के स्पेस को हटा देता है, साथ ही जो स्मार्टफ़ोन फ़ोन मल्टी सिम को  सपोर्ट करते है तो उसके लिए सिम स्लॉट हमारे स्मार्टफ़ोन या स्मार्टवॉच में काफ़ी क़ीमती जग़ह ले लेता है जिससे की उस डिवाइस का साइज बड़ा हो जाता है जबकि eSIM का इस्तेमाल होने के कारण हमारे स्मार्टफोन और स्मार्टवाच का साइज काफ़ी कॉम्पैक्ट हो जाता है। यह हल्का हो जाता है और बैटरी का इस्तेमाल भी कम करता है इससे काफ़ी फ़ायदे है जैसे की सिमकार्ड स्लॉट हटाने से डिवाइस का साइज कम हो गया, बैटरी का इस्तेमाल कम होने से वही बैटरी ज़्यादा देर काम करेगी, eSIM के इस्तेमाल से हमारे पर्यारण को भी फायदा है क्युकि फिजिकल सिम से होने वाला e-waste भी नहीं होगा। 

eSIM का एक और बहुत ही उपयोगी फ़ायदा यह है की हम एक ही eSIM को एक से ज़्यादा डिवाइस में इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे की हमारे पास एक स्मार्टफ़ोन और एक स्मार्टवॉच दोनों है तो एक ही eSIM दोनों ही डिवाइस में काम करेगा अगर आपका फ़ोन किसी कारण बंद हो गया या काम नहीं कर रहा है या स्मार्टफोन आपके पास नहीं है लकिन आपका स्मार्टवॉच आपके पास है तो आप अपने स्मार्टवॉच से भी कॉल रिसीव या कॉल कर सकते है आपको अपने फ़ोन की कोई जरुरत नहीं है। 

eSIM के फायदे

eSIM के कई फायदे है जैसे कि नेटवर्क ऑपरेटर चेंज करने पे सिमकार्ड बदलने की कोई जरुरत नहीं होती है। मोबाइल नेटवर्क स्विच करना आसान होता है, एक ही बार में एक eSIM पर अधिकतम पांच वर्चुअल सिम रख सकते हैं, इसका फ़ायदा यह है की अगर किसी नेटवर्क ऑपरेटर का सिग्नल नहीं आ रहा हो तो आप दूसरे ऑपरेटर में तुरंत स्विच कर सकते वो भी बिना कोई सिम बदले। eSIM इस्तेमाल करने से सिम ट्रे कि कोई जरुरत नहीं होती क्युकि कोई फिजिकल सिम नहीं होता। सिम ट्रे हटाए गए जगह का इस्तेमाल बैटरी साइज को बढ़ाने में किया जा सकता है जिससे की डिवाइस का बैटरी बैकअप बढे। 

eSIM को आप यात्रा करते हुए या विदेश में बैठे हुए भी ख़रीद सकते है जबकि फिजिकल सिम के लिए आपको सिम आर्डर कर के उसके आने का इंतजार करना पड़ता है. eSIM हमारे पर्यावरण को इ-वेस्ट से बचता है क्युकि हर आज दिन करोड़ों फिजिकल सिमकार्ड हमारी धरती को गन्दा कर रहा है तो eSIM पर्यावरण के भी अनुकूल है। 

अगर आप eSIM इस्तेमाल करते है तो आप एक ही मोबाइल में पांच अलग – अलग नंबर इस्तेमाल कर सकते है वो भी एक साथ एक ही मोबाइल में और आपको अपने साथ पांच अलग – अलग मोबाइल धोने की कोई जरुरत नहीं। 

eSIM के नुक़सान 

यूँ तो eSIM के बहुत सारे फ़ायदे हैं मग़र कुछ नुक्सान भी हैं जैसे कि अगर आपका फ़ोन काम ना करे तो आप अपना सिम किसी और मोबाइल में डाल के इस्तेमाल नहीं कर सकते जबकि फिजिकल सिम होने पे आप ये कर सकते हैं। 

eSIM का इस्तेमाल आप उन देशों में नहीं कर सकते जहाँ के मोबाइल ऑपरेटर eSIM सपोर्ट नहीं करते हैं। 

अगर आपका फ़ोन एक हाइब्रिड फ़ोन है जो की फिजिकल और eSIM दोनों सपोर्ट करता है फिर तो कोई दिक्कत नहीं। 

भारत में eSIM सपोर्ट करने वाले हैंडसेट्स की सूची

iPhones:

  • iPhone XR
  • iPhone XS
  • iPhone XS Max
  • iPhone 11
  • iPhone 11 Pro
  • iPhone SE 2 (2020)
  • iPhone 12
  • iPhone 12 Mini
  • iPhone 12 Pro
  • iPhone 12 Pro Max
  • iPhone 13
  • iPhone 13 Mini
  • iPhone 13 Pro
  • iPhone 13 Pro Max
  • iPhone SE 3 (2022)
  • iPhone 14
  • iPhone 14 Plus
  • iPhone 14 Pro
  • iPhone 14 Pro Max

iPads (only iPads with 4G connectivity):

  • iPad Pro 11″ (model A2068, from 2020)
  • iPad Pro 12.9″ (model A2069, from 2020)
  • iPad Air (model A2123, from 2019)
  • iPad (model A2198, from 2019)
  • iPad Mini (model A2124, from 2019)

Samsung:

  • Samsung Galaxy A54
  • Samsung Galaxy S20
  • Samsung Galaxy S20+
  • Samsung Galaxy S20+ 5g
  • Samsung Galaxy S20 Ultra
  • Samsung Galaxy S20 Ultra 5G
  • Samsung Galaxy S21
  • Samsung Galaxy S21+ 5G
  • Samsung Galaxy S21+ Ultra 5G
  • Samsung Galaxy S22
  • Samsung Galaxy S22+
  • Samsung Galaxy S22 Ultra
  • Samsung Galaxy Note 20
  • Samsung Galaxy Note 20 Ultra 5G 
  • Samsung Galaxy Fold
  • Samsung Galaxy Z Fold2 5G
  • Samsung Galaxy Z Fold3 5G
  • Samsung Galaxy Z Fold4
  • Samsung Galaxy Z Flip
  • Samsung Galaxy Z Flip3 5G
  • Samsung Galaxy Z Flip4
  • Samsung Galaxy S23
  • Samsung Galaxy S23+
  • Samsung Galaxy S23 Ultra

Huawei

  • Huawei P40
  • Huawei P40 Pro
  • Huawei Mate 40 Pro

Oppo

  • Oppo Find X3 Pro
  • Oppo Reno 5A
  • Oppo Find X5
  • Oppo Find X5 Pro

Other

  • Motorola Razr 2019
  • Motorola Razr 5G
  • Gemini PDA
  • Rakuten Mini
  • Rakuten Big-S
  • Rakuten Big
  • Rakuten Hand
  • Rakuten Hand 5G
  • Sony Xperia 10 III Lite
  • Sony Xperia 10 IV
  • Xperia 1 IV
  • Sony Xperia 5 IV
  • Surface Pro X
  • Honor Magic 4 Pro
  • Fairphone 4
  • Sharp Aquos Sense6s
  • Sharp Aquos Wish
  • Xiaomi 12T Pro
  • DOOGEE V30

भारत में eSIM सपोर्ट करने वाले नेटवर्क ऑपरेटर्स की सूची

  • AirTel
  • JIO
  • VI

Leave a Comment